कौन है अल्बा बैप्टिस्टा: क्रिस इवांस से शादी करने वाली पुर्तगाली एक्ट्रेस

हॉलीवुड एक्टर और मार्वल फिल्मों के स्टार क्रिस इवांस ने कथित तौर पर अल्बा बैप्टिस्टा से शादी कर ली है। अल्बा बैप्टिस्टा और क्रिस इवांस एक साल से ज्यादा समय से डेटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 26 साल की अल्बा, , और 41 साल के इवांस  9-10 सितंबर को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे हैं।

अल्बा बैप्टिस्टा मूल रूप से पुर्तगाल की रहने वाली हैं और उनका जन्म लिस्बन में हुआ था। उन्हे शो ‘द वॉरियर नन’ में अभिनय के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। द वॉरियर नन में एक नन का किरदार उनका अंग्रेजी भाषा में पहला शो था।

इसके अलावा उन्होंने कई पुर्तगाली फिल्मों और शो में अभिनय किया है, जिनमें ‘ए इम्पोस्टोरा’, ‘जोगो डुप्लो’, ‘फिलहा दा लेई’, ‘ए क्रिआकाओ’ इत्यादि ‘शामिल हैं। 10 जुलाई, 1997 को लिस्बन, पुर्तगाल में जन्मी अल्बा बैप्टिस्टा को स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, अंग्रेजी और पुर्तगाली जैसी भाषाओं की जानकारी है।

क्रिस इवांस मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। इस कपल ने 10 नवंबर, 2022 को अपने संबंध को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अल्बा बैप्टिस्टा चैरिटेबल कायों में भी समय देती हैं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.