AKSHAY KUMAR BIRTHDAY: अक्षय कुमार का 56वां जन्मदिन
खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और अजय देवगन, सुनील शेट्टी, परेश रावल जैसे एक्टर्स ने बर्थडे की बधाइयाँ भेजी हैं।
फिलहाल अक्षय कुमार की OMG 2 फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। उनकी अगली आने वाली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ है जिसमें वे कोयले की खदान में फंसे हुए लोगों की जान बचते हुए नजर आएंगे।
अपने 30 साल से अधिक के फिल्मी करियर में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार को दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले हैं।
अब्बास-मस्तान की 1992 की फिल्म “खिलाड़ी” से उन्हे एक नई पहचान मिली। भूल भुलैया, हेरा-फेरि, मोहरा, वैल्कम, और अंदाज जैसी फिल्मों से उन्होने लोगों के दिलों पर राज किया है।