आज 23 सितम्बर, 2023 शुक्रवार – भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी (12:18 अपरान्ह तक) है। आज के दिन विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा सभी बारह राशियों का राशिफल यहाँ दिया गया है:
मेष (Aries)
आज आपके अंदर सकारात्मकता और आत्मविश्वास बना रहेगा। आज के दिन किये गए कार्य बेहतर परिणाम लेकर आएंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा और कारोबार में भी फायदा होगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
आज अपने सगे-संबंधियों के साथ अच्छे संबंध बनाने का दिन है। दूसरों के विचारों को महत्व दें और समझने का प्रयत्न करें। आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। विवाद से बचाकर रहें और अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें।
मिथुन (Gemini)
किसी कार्य संबंधी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ और सम्मान मिलने का प्रबल योग है। अचल संपत्ति आज खरीदी जा सकती है। आज किए गए निवेश भविष्य में लाभ देंगे।
कर्क (Cancer)
आज कर्क राशि वालों को नौकरी या व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज धैर्य रखें, आपके कार्य स्वतः ही समय पर पूर्ण हो जाएंगे।
सिंह (Leo)
माता-पिता से विचार-विमर्श के बाद कार्य करें, सफलता मिलेगी। आज आप आत्मविश्वासी और दृढ़निश्चयी बने रहेंगे और बुद्धि का प्रयोग कर के चुनौतियों का सामना करेंगे। शाम तक धार्मिक आयोजन में हिसा लेने के आसार हैं।
कन्या (Virgo)
आज आर्थिक और कार्यक्षेत्र दोनों में शुभ समय रहेगा। आज बाहर जाने का प्रयत्न करें और नए लोगों से मिलें। किसी को दिया गया उधार पैसा वापस मिल सकता है।
तुला (Libra)
आज सभी कार्यों में सावधानी बरतें क्योंकि आपके प्रतिद्वंदी आपकी कमियों का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि आज आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मनमाफिक कार्य न होने पर क्रोध न करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा दिन है। लेकिन आपको व्याकुलता और उत्तेजना हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। किसी करीबी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु ( Sagittarius)
आज भावुकता के स्थान पर व्यावहारिक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मानसिक शांति का अनुभव होगा। किसी क्रिएटिव कार्य में आज मन लगाया जा सकता है।
मकर (Capricorn)
प्रयासों से उचित परिणाम नहीं मिल सकेंगे। चिंता ना करें और धैर्य से काम लें। परेशानी और उलझन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र के लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की इच्छा वालों के लिए अच्छा दिन है। हालांकि परिवार में कोई विचलित करने वाली बात हो सकती है। आज पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने में समय का उपयोग करें।
मीन (Pisces)
आज मीन राशि के लोगों के काम अटक सकते हैं। लेकिन घर और परिवार में कोई दिक्कत नहीं होगी। यात्रा के लिए जाना हो सकता है। चुनौतियों का डट कर सामना करने से सफलता मिलेगी।
आज का राशिफल 23 सितंबर 2023: राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका दिन
RELATED ARTICLES