आज 22 सितम्बर, 2023 शुक्रवार – भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी है। आज के दिन विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा सभी बारह राशियों का राशिफल यहाँ दिया गया है:
मेष (Aries)
आज आप सभी मौकों का फायदा उठाएंगे। आपको अपने सीनियर या साथियों द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। यात्रा आर्थिक रूप से लाभकारी होगी। अपने बच्चों के भविष्य की कोई योजना बना सकते हैं। चिंता छोड़कर आज अपनी सफलता का आनंद लें।
वृषभ (Taurus)
आज धनु राशि में चंद्रमा के प्रभाव से संतुलन बिगड़ने का आसार है। किसी भी परिस्थिति में आपा न खोएँ। क्रोध और वाणी पर आज नियंत्रण जरूरी है। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। प्रिय से कोई उपहार मिलने की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
किसी घरेलू या पारिवारिक काम व्यस्तता हो सकती है। आहार का संतुलन भी आवश्यक है। शरीर के स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करें। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज शुभ दिन है।
कर्क (Cancer)
आज लोग आपसे अधिक अपेक्षा रख सकते हैं जिसके कारण आप अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों में संतुलन नहीं बैठा पाएंगे। शेयर मार्केट जैसे सट्टेबाजी के काम में फायदा हो सकता है। किसी भी हाल में सामने आए कार्य को टालना भरी पद सकता है।
सिंह (Leo)
बिन बुलाया मेहमान आज आ सकता है। आज आपको व्यक्तिगत और कार्यक्षेत्र दोनों में अच्छा भाग्य मिलेगा। आप अपने जीवनसाथ के साथ खर्चा दिल खोल कर करेंगे। हालांकि साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान पूरा नहीं हो पाएगा।
कन्या (Virgo)
आज आप कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं। आपके तर्क करने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अच्छा है॥ हालांकि सट्टेबाजी से दूर रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
तुला (Libra)
आज आपके लिए शानदार दिन है। किसी खास व्यक्ति का प्रभाव आप पर पड़ सकता है। मेहमानों से अच्छा बर्ताव करने से आपके परिवार के लोग भी आपकी सराहना करेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
आज परेशानी से बचने का प्रयास करें। सकारात्मक दृष्टिकोण बना कर रखें। अपने आप पर भरोसा रखें और किसी दूसरे व्यक्ति की तरह बनने का प्रयास न करें।
धनु ( Sagittarius)
आज आप कोई भी चुनौती सफलतापूर्वक स्वीकार कर सकते हैं। थोड़ी व्यस्तता हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम अच्छा ही होगा। यथार्थवादी रहें और अपनी सफलता पर अभिभूत होकर अहंकार प्रदर्शन न करें।
मकर (Capricorn)
अपनी बातों को दूसरों तक सही से पहुंचाएँ। दिनचर्या व्यस्त हो सकती है लेकिन सेहत अच्छी बनी रहेगी। सलाह लेकर निवेश करने का आज अच्छा परिणाम मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
आज धन की आवश्यकता पड़ सकती है। बिना सोचे समझे धन बर्बाद करने वालों को दिक्कत हो सकती है। विदेश में रहने वाले संबंधियों से संपर्क किया जा सकता है। दूसरों के दबाव में आए बिना व्यापारिक समझौते करें।
मीन (Pisces)
आज का दिन सुखद रहेगा। आपकी दान देने की प्रवृत्ति आपको सम्मान दिलाएगी। फंसा हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है। कोई नई चीज़ सीखने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का अंतर्मुख व्यवहार आपको कष्ट दे सकता है।
आज का राशिफल 22 सितंबर 2023: राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका दिन
RELATED ARTICLES