आज का राशिफल 14 सितंबर 2023: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल 14 September 2023 Horoscope Today: आज 14 सितम्बर 2023 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज के दिन प्रत्येक राशि का राशिफल यहाँ दिया गया है:
मेष (Aries)
आज आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे और आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। हालांकि विवाद होने से बचने की कोशिश करें। आज किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन भी करना पड़ सकता है।
वृषभ (Taurus)
आज आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में सहयोग और सम्मान मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में किसी मेहमान के आने का समाचार मिल सकता है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों को आज मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन भाग्य भरोसे कोई काम न छोड़े। सरकारी नौकरी में पद बढ़ेगा।
कर्क (Cancer)
आज धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी कार्य के लिए यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बिज़नस में किसी साथी से धोखा मिल सकता है।
सिंह (Leo)
आज नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी प्रसन्नता रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होने का योग है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और यदि कहीं निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज आपका दिन सामान्य रहने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। लेकिन व्यापार में बड़ा निवेश आज न करें। आज कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है। अपने व्यवहार को संयमित रखे और वाद-विवाद से बच कर रहें।
तुला (Libra)
मन अशांत रहेगा और व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में गिरावट हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वस्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। आज आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। पत्नी और परिवार से मधुर संबंध रखें।
धनु ( Sagittarius)
आज आपको किसी रिश्तेदार से उपहार मिलेगा। परिवार में भी सुखद माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन भी शिक्षा में लेगेगा।
मकर (Capricorn)
आज दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और लंबी यात्रा से बचें। व्यापार में कोई जोखिम न उठाएँ।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है और सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
मीन (Pisces)
आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और किसी विशेष मेहमान के स्वागत में आप व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। परिवार के लोगों से संयम से व्यवहार करें और विवाद से बचें।