आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 गुरुवार 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा और 19 नवंबर 2023 तक चलेगा। विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवम्बर को होगा। वर्ल्ड कप के सारे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे या दोपहर 2 बजे से शुरू किए जाएंगे।
वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 अक्टूबर को गत विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक मुक़ाबला यानि भारत बनाम पाकिस्तान का मैच भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही 14 अक्टूबर को होना है।

विश्व कप 2023 में कुल 48 मैच 10 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप चौथी बार भारत में आयोजित हो रहा है। इंडियन टीम अपना पहला वर्ल्ड कप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर 2023 को चेन्नई में खेलेगी।
वर्ल्ड कप 2023 के भारत के सभी मैचों के शेड्यूल, समय, तारीख और वेन्यू की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
India ICC World Cup 2023 Schedule
मैच तारीख समय स्थान/वेन्यू
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया रविवार 8 अक्टूबर, 2023 02:00 अपराह्न चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान 11-अक्टूबर अपराह्न 2:00 बजे दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान 14-अक्टूबर अपराह्न 2:00 बजे अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश 19 अक्टूबर अपराह्न 2:00 बजे पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड 22-अक्टूबर अपराह्न 2:00 बजे धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड 29 अक्टूबर अपराह्न 2:00 बजे लखनऊ
भारत बनाम Qualifier 2 2 नवम्बर अपराह्न 2:00 बजे मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5-नवंबर अपराह्न 2:00 बजे कोलकाता
भारत बनाम नीदरलैंड 12-नवंबर अपराह्न 2:00 बजे बेंगलुरु