Monday, December 4, 2023
Homeसमाचारराष्ट्रीयGaganyaan Mission Test Flight: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉंच की गगनयान की पहली...

Gaganyaan Mission Test Flight: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉंच की गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट

आज सुबह 10 बजे, शनिवार 21 अक्टूबर को इसरो (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से गगनयान के टेस्ट व्हीकल क्रू मॉड्यूल की सफल लॉन्चिग कर दी है। इसरो ने गगनयान मिशन के गगनयान टीवी-डी1 टेस्ट फ्लाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉंच किया। पहले सुबह 8 बजे इस मिशन को शुरू किया जाना था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते इसे होल्ड कर दिया गया था। इसे सुबह 10 बजे रिशैड्यूल किया गया।


आज सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा से दूसरे प्रयास में टीवी-डी1 (TV-D1) परीक्षण वाहन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। लौंचिंग के बाद क्रू एस्केप सिस्टम ने तय प्रक्रिया के अंतर्गत क्रू मॉड्यूल को लॉन्च वाहन से अलग कर दिया। इसके बाद लॉन्च वाहन से अलग होकर पैराशूट की मदद से क्रू मॉड्यूल सफलतापूर्वक श्रीहरिकोटा के तट पर नीचे उतर आया। जैसे ही यह गगनयान मिशन का टेस्ट क्रू मॉड्यूल बंगाल की खाड़ी में उतरा, इसरो ने गगनयान टीवी-डी1 मिशन को सफल घोषित कर दिया।


अन्तरिक्ष में भारत के मानव मिशन के लिए टीवी-डी1 मिशन गगनयान क्रू मॉड्यूल के क्रू एस्केप सिस्टम का एक महत्वपूर्ण परीक्षण चरण है। हालांकि ये मिशन 21 अक्टूबर की सुबह आठ बजे ही किया जाना था लेकिन रॉकेट के इंजन में गड़बड़ी के चलते इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।


इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन इग्निशन सही समय पर नहीं हो पाया था। इसलिए लॉंच को होल्ड कर दिया गया था।
भारत गगनयान मिशन के द्वारा 3 सदस्यों के दल को 3 दिनों के मिशन पर अन्तरिक्ष में 400 कि.मी. की कक्षा में प्रक्षेपित करना चाहता है। इस परियोजना से इसरो सुरक्षित रूप से धरती से अन्तरिक्ष में और वापस लाकर मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता को हासिल करना चाहता है। आज की सफल मानवरहित उड़ान और परीक्षण से गगनयान मिशन का एक और चरण पूरा हो गया है।

Mrs. Rashmi
Mrs. Rashmi
Mrs. Rashmi is a dedicated scholar and practitioner with a profound passion for the natural world and holistic well-being. Holding a Master of Science degree in Zoology, she has delved deep into the intricate intricacies of the animal kingdom, fostering a keen understanding of biodiversity and ecological dynamics. Currently, Mrs. Rashmi is fervently pursuing her Ph.D., further expanding her knowledge and contributing to the realm of scientific research. Beyond her scientific pursuits, Mrs. Rashmi possesses an additional reservoir of knowledge in the realm of Ayurveda, an ancient holistic healing system originating from India. Her in-depth understanding of Ayurvedic principles and practices showcases her commitment to a holistic approach to health and well-being.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments