Monday, December 4, 2023
HomeSPORTSENG Vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया,...

ENG Vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया, इंग्लैंड को मिली सबसे बड़ी हार

World Cup 2023: इंग्लैंड को एक बार फिर विश्व कप 2023 में हार का सामना करना पड़ा है। आज 21 अक्टूबर को हुए विश्व कप के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड को 226 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड भले ही पिछला विश्व कप जीतने वाली टीम हो, लेकिन इस बार वर्ल्ड कप 2023 में उसका जादू नहीं चल पा रहा है।


मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार इस टूर्नामेंट में उसकी तीसरी हार है। इससे पहले इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान से भी विश्व कप के मैच हार चुका है।


इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा स्कोर


दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कुल 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। यह दक्षिण अफ्रीका का इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है। ना सिर्फ दक्षिण अफ्रीका बल्कि किसी भी क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ये सबसे बड़ा स्कोर है।


मुंबई में मैच की शुरुआत में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने गेम में वापसी करते हुए रन बनाने शुरू कर दिये।


साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासन ने सिर्फ 61 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी करते हुए कुल 109 रन बनाए। यह विश्व कप 2023 का दूसरा सबसे तेज़ शतक है। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। दक्षिण अफ्रीका की टीम के 3 खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाया। वहीं गेंदबाजों में जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के ही यानसन ने शानदार 75 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 2 विकेट भी लिए। मार्को यानसन ने वनडे में पहली बार अर्धशतक लगाते हुए 42 गेंद पर नाबाद 75 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 22 ओवर में 170 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका यह मैच 229 रनों के भारी अंतर से जीत गया।


इंग्लैंड की शर्मनाक हार


वर्ल्ड कप 2023 के मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों इंग्लैंड को वनडे मैचों की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में इंग्लैंड के 100 रनों पर ही 8 विकेट गिर गए थे। इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई। उसे 229 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह इंग्लैंड क्रिकेट टीम की वनडे में अब तक की सबसे बड़ी हार है।


2022 में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 221 रनों से हारा था। फिलहाल इंग्लैंड की टीम इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुँच गई है। चार मैचों में बस एक जीत के साथ इंग्लैंड के 2 पॉइंट्स हैं।
इंग्लैंड अब पॉइंट्स टेबल में सिर्फ अफ़ग़ानिस्तान की टीम से ही ऊपर है। पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर न्यूज़ीलैंड और दूसरे नंबर पर भारत की टीम है।

Tulsi Vishwakarma
Tulsi Vishwakarma
Allow me to introduce Mr. Tulsi Vishwakarma, a proficient author hailing from the world of Hindi content. Honored with a post-graduate degree in Public Administration, Tulsi boasts an impressive 8-year journey in the realm of content creation across various platforms. His expertise shines through his adeptness in the Hindi language, where he crafts captivating pieces that engage and educate. With a knack for simplifying intricate concepts and a wealth of experience under his belt, Tulsi is your go-to source for insightful and informative Hindi content.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments