Anjeer khane ke fayde | अंजीर खाने के फायदे

Anjeer khane ke fayde | अंजीर खाने के फायदे इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्वों, इसके औषधीय गुणों एवं रोगो से बचाव के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाते है | अंजीर न केवल पोषक तत्वों से परिपूर्ण है बल्कि इसके औषधीय गुणों के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है |

Anjeer | अंजीर

औषधीय गुणों से भरपूर अंजीर (Figs) ताजे फल और ड्राइ फ्रूट के रूप में खाया जाता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए अंजीर के औषधीय गुण बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

मीठा और अंदर से स्वादिष्ट अंजीर का फल सेहतमंद भी होता है। इस लेख में अंजीर खाने के फायदे, औषधीय गुण, पुरुषों और महिलाओं के लिए अंजीर खाने के लाभ और अंजीर के नुकसान इत्यादि के बारे में चर्चा की गई है।

अंजीर में पाये जाने वाले पोषक तत्व

अंजीर में पोषक तत्वों की भरमार होती है। विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, और मैगनीशियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं।

Anjeer khane ke fayde | अंजीर खाने के फायदे

औसतन 40  ग्राम अंजीर में होता है:

  • कैलोरी: 30
  • वसा: 0.1 ग्राम
  • सोडियम: 0.4 मि.ग्रा
  • कार्बोहाइड्रेट: 7.7 ग्राम
  • फाइबर: 1.2 ग्राम
  • शर्करा: 6.5 ग्राम
  • प्रोटीन: 0.3 ग्राम
  • पोटैशियम: 93 मि.ग्रा

मैग्नीशियम: 7 मिलीग्राम अंजीर का एक प्रमुख लाभ यह है कि यह प्राकृतिक रूप से वसा रहित फल है जिसमें कोलेस्ट्रॉल भी नहीं पाया जाता। अंजीर में अल्प मात्रा में Vitamin K, B6, भी पाये जाते हैं।

अंजीर के औषधीय गुण

अंजीर के औषधीय गुणों के कारण इसे सुपरफूड कहा जाता है। Anjeer khane ke fayde अंजीर खाने के फायदे इसके औषधीय गुणों के कारण हैं। अंजीर एक शक्तिवर्धक एवं वीर्यवर्धक होता है। इसके औषधीय गुण इसे मधुमेह और ब्लड प्रैशर के मरीजों के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

श्वेत प्रदर, प्रजनन विकार और पित्त विकारों में अंजीर का उपयोग किया जाता है। अंजीर के औषधीय गुण ये हैं:

  1. रक्त पित्त नाशक
  2. उदार को शीतलता प्रदान करने वाला
  3. पुरुष शक्तिवर्धक
  4. पोषक तत्वों से भरपूर
  5. आंतों की सूजन और पेचिश में आराम देने वाला
  6. मूत्र रोगों में लाभकारी
  7. साँसों के रोगों में फायदेमंद

Anjeer khane ke fayde | अंजीर खाने के फायदे

अंजीर ऐसा फल है जिसमें औषधीय गुणों की भरमार होती है। अंजीर खाने से शरीर को हर प्रकार से फायदा होता है। आइए Anjeer khane ke fayde | अंजीर खाने के फायदे जान लेते हैं:

पेट की समस्याओं में है फायदेमंद

 अंजीर का इस्तेमाल प्राचीन काल से ही पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए होता आया है। कब्ज, अपच, एसिडिटि और गैस इत्यादि पेट के रोगों में अंजीर खाने के फायदे माने जाते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अंजीर खाने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होने से  हृदय रोगों से बचाव होता है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले गुण हमारे हृदय को को तनाव और हाइ ब्लड प्रैशर के दुष्प्रभाव से बचाते हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए

कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और ज़िंक पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर वयस्कों और बूढ़े व्यक्तियों में हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। अंजीर खाने के फायदे हड्डियों को कैल्सियम देने में भी हैं।

वजन घटाने में फायदेमंद

अंजीर खाने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को सही तरीके से कार्य करने के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा आपको ज्यादा समय तक भरा-भरा महसूस कराते हैं जिससे आपको अतिरिक्त खाने की जरूरत महसूस नहीं होती।

ब्लड शुगर नियंत्रित करे

अंजीर खाने के फायदे इसके राक्तचाप कम करने के गुण की चर्चा के बिना अधूरे हैं। अंजीर में पाया जाने वाला पोटेशियम और क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ

पुरुषों के लिए अंजीर खाने के फायदे उनकी फर्टिलिटी बढ़ाने से लेकर शुक्राणु की गुणवत्ता और अच्छी नींद के लिए भी है। ये पुरुषों में यौवन शक्ति बढ़ाने वाला माना जाता है।

अनुचित खान-पान, धूम्रपान, शराब और अन्य कारण से जो प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पुरुषों में आ जाती हैं, उन्हे कम करने में अंजीर फायदेमंद है।

  • पुरुषों में हड्डियों को मजबूती देता है अंजीर
  • अंजीर पुरुष में fertility बढ़ता है
  • अंजीर शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है
  • अंजीर अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है
  • पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड के स्वास्थ्य को ठीक रखता है
  • वजन घटाने और पाचन विकारों में मदद करता है अंजीर
  • अंजीर खाने के फायदे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी हैं

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

महिलाओं के लिए Anjeer khane ke fayde अंजीर खाने के फायदे अनेक हैं। अंजीर में मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन सहित खनिज पदार्थ अधिक मात्रा में होते हैं और ये प्रजनन स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। Anjeer khane ke fayde की बात करें तो महिलाओं में हार्मोनल असामान्यताओं और रजोनिवृत्ति के बाद की समस्याओं से बचने में मदद करता है। PMS से पीड़ित महिलाओं को भी अंजीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा महिलाओं में PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए भी अंजीर फायदेमंद है।

अंजीर में विटामिन बी 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं जो गर्भ में भ्रूण के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त ओमेगा 3 का सेवन समय से पहले प्रसव और प्रसव के जोखिम को कम करने से भी जुड़ा हुआ है।

गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर एक सुपरफूड है जिसे गर्म दूध में मिलकर पीने से इम्यूनिटी, हड्डियों, गैस-कब्ज, दांतों की समस्याओं और ब्रेन हेल्थ से जुड़े विकारों में फायदा मिलता है।

रोज रात में गर्म दूध में अंजीर खाने से मर्दाना ताकत भी बढ़ती है। जिन लोगों का बढ़ा हुआ वजन है उन्हे अपना वजन कम करने के लिए गर्म दूध में अंजीर का सेवन करना चाहिए। गर्म दूध में Anjeer khane ke fayde अंजीर खाने के फायदे उन लोगों के लिए भी हैं जिन्हे अच्छी नींद नहीं आती।

अच्छी नींद के लिए रात में गर्म दूध में सुखी अंजीर उबालकर पीने से अनिन्द्र की समस्या में आराम मिलता है। इसके अलावा गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे हमारी त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।

अंजीर खाने के नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार किसी भी वस्तु की अति वर्जित है। आवश्यकता से अधिक खाने से अंजीर के फायदे के स्थान पर नुकसान होने की संभावना होती है। अंजीर खाने के नुकसान ये हैं:

  • कम रक्तचाप वाले लोगों को अंजीर नहीं खानी चाहिए क्योंकि उनका रक्तचाप ज्यादा कम होने का खतरा होता है।
  • एलर्जि या संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों को अंजीर के पत्तों के सेवन से जलन और खुजली की समस्या होने का डर होता है। अंजीर में मौजूद फ्यूरोकोमोरिंस तत्व त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • अंजीर का जरूरत से ज्यादा उपयोग या उसकी पत्ती के एक्सट्रैक्ट का उपयोग लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • अंजीर के फायदे तब नुकसान में बदल जाते हैं जब अंजीर की पत्तियों को रोजाना ज्यादा मात्रा में उपयोग किया जाए। इनसे टॉक्सीसिटी बढ़ने की समस्या हो सकती है।

गर्भावस्था में अंजीर खाने के फायदे

गर्भावस्था में Anjeer khane ke fayde अंजीर खाने के फायदे जानना उन महिलाओं के लिए आवश्यक है जो निकट भविष्य में गर्भवती होना चाहती हैं या जो गर्भवती हैं। गर्भ में भ्रूण के समग्र विकास के लिए अंजीर में मौजूद विटामिन बी 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड मदद करते हैं।

गर्भ में पल रहे भ्रूण और माँ दोनों के स्वास्थ्य के लिए मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिज पदार्थों की आवश्यकता होती है। ये सभी अंजीर में पाये जाते हैं।

भीगे अंजीर खाने के फायदे

वैसे तो अंजीर को आप कैसे भी खा सकते हैं लेकिन भीगे हुए अंजीर ज्यादा फायदेमंद होते हैं। भीगे अंजीर के पोषक तत्व हमारे शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।

अंजीर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक, मैग्नीशियम मैंगनीज और आयरन जैसे पोषक पाये जाते हैं। भीगे अंजीर खाने के निम्नलिखित फायदे हैं (Soaked Fig Benefits):

  1. हड्डियों को मजबूत बनाता है

कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, और पोटैशियम पोषक तत्वों से भरपूर भीगे अंजीर हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।

  • हृदय रोगों से बचाए

भीगे अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने के कारण हृदय रोगों से बचाव करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले गुण हार्ट को तनाव और हाइ ब्लड प्रैशर के दुष्प्रभाव से बचाते हैं।

  • वजन घटाने में फायदेमंद

भीगे अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा और कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को सही और क्रियाशील रखते हैं। इससे भूख और कैलोरी की मांग कम होती है। ये सभी मिलकर वजन घटाने और नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

  • ब्लड प्रैशर कंट्रोल करे

अंजीर में मौजूद पोटैशियम हमारे शरीर में ब्लड प्रशेर को संतुलित रखने में मदद करता है। पोटैशियम के उपयोग से शरीर में सोडियम के हानिकारक प्रभावों को भी कम करने में मदद करता है। सोडियम हमारे हृदय स्वस्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

1 दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए?

जो लोग अंजीर के फायदे जानकार उसका सेवन करना चाहते हैं उन्हे निर्धारित मात्रा से अधिक अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे तो अंजीर का सेवन व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है लेकिन एक स्वस्थ्य व्यक्ति को एक दिन में अधिकतम 2 से 3 अंजीर खाना चाहिए।

जो लोग 2-3 से जायदा अंजीर खाना चाहते हों, उन्हे किसी चिकित्सक से परामर्श ले लेना चाहिए। अंजीर खाने के लिए इसे पहले रात भर या 8 से 10 घंटे पानी में भिगो कर छोड़ दें। इसके बाद अंजीर का सेवन करें। 

अंजीर खाने से शरीर को क्या लाभ होता है?

अंजीर के फायदे हमारे शरीर को बहुत लाभ पहुँचाते हैं। अंजीर का सबसे बड़ा लाभ पाचन तंत्र और कब्ज की समस्याओं में लाभ पहुँचाना है। अपच और एसिडिटि की समस्याओं में भी अंजीर खाने से फायदा होता है।

शरीर में अंजीर का एक अन्य फायदा है अग्नाशय संबंधी विकारों को ठीक करने में। सुजाक के रोगियों को अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है।

अंजीर का सेवन हमारे शरीर की आंतों के सूजन के लिए भी लाभकारी माना जाता है। अंजीर के फायदे मूत्र रोगों में भी देखने को मिलते हैं। अंजीर का सेवन करने से उसके पौष्टिक गुणों से हमारे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है?

रोज सुबह खाली पेट भिगोये अंजीर खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाती है। शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है साथ ही कैल्सियम की पूर्ति भी हो जाती है।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने से होंगे ये फायदे:

1. अंजीर में आयरन, ज़िंक, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

2. रोजाना सुबह अंजीर का सेवन हड्डियों में कैल्सियम की भरपूर मात्रा भर देते हैं जिससे हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।

3. कब्ज और पेट की समस्याओं से जुड़े लोगों को भी सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन अवश्य करना चाहिए। कब्ज से छुटकारे में भी अंजीर के फायदे देखे गए हैं।

4. जिन लोगों को ब्लड प्रैशर की समस्या है उन्हे भी अंजीर खाने चाहिए।iइसमें पोटेशियम होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

हमें अंजीर क्यों भिगोना चाहिए?

अंजीर को रात भर भिगो कर खाने से उसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। भीगे अंजीर में शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल करने वाले गुण आ जाते हैं। इसके अलावा अंजीर में पाये जाने वाले पोटेशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भी हमारे स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार रोजाना भीगे हुए अंजीर खाने से हृदय रोगों से भी बचाव होता है। अंजीर में पाये जाने वाले कैल्सियम और पोटेशियम हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती देते हैं। भीगे अंजीर का सेवन करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

References:

  1. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3169356/
  2. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3869579/
  • Shukranul Mawa,1Khairana Husain ,1and Ibrahim Jantan1. Ficus carica L. (Moraceae): Phytochemistry, Traditional Uses and Biological Activities. Hindawi. [Internet]. September 16, 2013. Available from: https://www.hindawi.com/journals/ecam/2013/974256/
  • Salma, Salma (Department of Moalajat, SUMER) ; Shamsi, Yasmeen (Department of Moalajat, SUMER) ; Ansari, Saba (Department of Moalajat, SUMER) ; Nikhat, Sadia (Dept. Of Ilaj bit Tadbeer, SUMER). FICUS CARICA L.: A PANACEA OF NUTRITIONAL AND MEDICINAL BENEFITS. Koreascience. [Internet]. February 28, 2020. Available from: https://koreascience.kr/article/JAKO202014264110083.page
  • Ficus Carica Leaf Extract Modulates the Lipid Profile of Rats Fed With a High-Fat Diet Through an Increase of HDL-C https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/23606376/
  • Herbal remedies used for the treatment of infertility in males and females by traditional healers in the rural areas of the West Bank/Palestine

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6668085/

  • Nutritional and pharmacological importance of Ficus carica -A review

https://www.researchgate.net/publication/314216101_Nutritional_and_pharmacological_importance_of_Ficus_carica_-A_review

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.