“अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीहरि के 14 अनंत रूपों की विधिवत पूजा तथा गणपति-मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।”
इस वर्ष अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर यानी कि आज है। अनंत चतुर्दशी का पर्व भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को मनाया जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा तथा गणपति विसर्जन की जाती है।
अनंत चतुर्दशी-2023 शुभ पूजा मुहूर्त
भाद्रपद शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि (प्रारंभ): 27 सितंबर 2023 – रात 10:18 से
भाद्रपद शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि (समाप्त): 28 सितंबर 2023 – शाम 06:49 पर
पूजा मुहूर्त: 28 सितंबर 2023 – सुबह 06:12 से शाम 06:49 तक

अनंत चतुर्दशी-2023 गणपति विसर्जन मुहूर्त
28 सितंबर 2023 (तीन विशेष मुहूर्त)
- सुबह 06 : 11 मिनट से – 07 : 40 मिनट तक
- सुबह 10 : 42 मिनट से – दोपहर 03 : 10 मिनट तक
- शाम 04 : 41 मिनट से – रात 09 : 10 मिनट तक
अनंत चतुर्दशी पूजा महत्त्व :
जो भी व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से रोग ग्रस्त हैं उन्हें ये व्रत रखना चाहिए। कोई भी व्यक्ति इस व्रत को कर सकता है। इस व्रत को करने से रोग, गृह कलेश, लोन आदि से छुटकारा मिल जाता है। अगर, आप आर्थिक रूप से परेशां हैं तब भी यह व्रत अवश्य करें।