Amla juice peene ke fayde | आंवला जूस पीने के फायदे

Amla juice peene ke fayde | आंवला जूस पीने के फायदे आयुर्वेद और औषधीय दृष्टिकोण से यह अति महत्वपूर्ण है | विटामिन सी से परिपूर्ण शुद्ध अमला जूस शरीर की इम्युनिटी से लेकर अनेक बीमारियों को दूर करने का औषधीय गुण रखता है |

Amla juice | आंवला जूस

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला एक बेहतरीन स्वास्थ्य वर्धक फल है। इससे निकलने वाला आंवला जूस विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और कई खनिजों सहित महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से युक्त माना जाता है। आयुर्वेद में आंवला जूस के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया है।

आंवला जूस त्वचा रोगों, बालों की समस्या, पेट की दिक्कतें, कमजोर इम्मुनिटी, दमा रोग, कब्ज और तमाम दूसरी बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता है। इस आलेख में आंवला जूस के औषधीय गुणों, उपयोग, मात्रा, आंवला जूस कैसे पीना चाहिए और किसे आंवला जूस नहीं पीना चाहिए जैसे विषयों पर चर्चा की गई है।

Amla juice peene ke fayde | आंवला जूस पीने के फायदे

आयुर्वेद में आंवला जूस को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत होने के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं जो हमारे शरीर को निरोग बनाने में मदद करते हैं। आइए आंवला जूस पीने के फायदे विस्तार से जानते हैं।

Amla juice peene ke fayde

इम्यूनिटी बढ़ाता है आंवला जूस

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है उन लोगों को खासतौर पर आंवला जूस का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। आंवला खनिजों का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ये सभी गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

आँखों के लिए फायदेमंद है आंवला जूस

आंवला जूस हमारी आँखों की रोशनी बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आँखों की समस्याओं से निजाद दिलाने और नेत्र रोगों में लाभदायक है। आँखों का संक्रमण, आँख आना, आँखें लाल होना और आँखों में एलर्जि की समस्याओं के लिए आंवला के जूस का इस्तेमाल सदियों से किया जाता है।

रोजाना आंवला का जूस पीने वाले लोगों की आँखें बुढ़ापे तक सही कार्य करती हैं।

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में आंवले का वर्णन बालों की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया गया है। बालों का झड़ना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल, और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन की कमी जैसी बालों की कई समस्याओं में आंवला का जूस मदद करता है। इसके साथ ही बालों को काला, घना, चमकीला और मजबूत बनाने में भी आंवला के जूस की अहम भूमिका है।

आंवला जूस एक प्राकृतिक रक्त शोधक है। इसके प्रयोग से शरीर में जमा गंदगी, टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। आंवला के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर कील-मुंहासे, दाग-धब्बों आदि की समस्या को दूर कर देते हैं। श्वसन रोगों और त्वचा संबंधी एलर्जी दूर करने में भी आंवला जूस के अभूत फायदे हैं।

कब्ज से राहत दिलाता है आंवला जूस

आंवले का जूस पेट की कई समस्याओं जैसे कि कब्ज, पेट में दर्द, अपच और गैस की परेशानियों को दूर करने के काम आता है। रोजाना आंवले का जूस सुबह पीने से पेट में जलन और एसिडिटी से छुटकारा मिला जाता है।  जिन लोगों के पेट में कीड़े हैं उन्हे आंवला जूस का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

आंवला जूस के एंटी-एजिंग गुण

आंवला जूस के नियमित उपयोग से कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षणों को आने से रोका जा सकता है। शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ आंवले का जूस एक ताकतवर एंटी-एजिंग एजेंट होता है।

यह बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे थकान, चेहरे और त्वचा पर झुर्रियां, आँखें कमजोर होना, बालों का सफेद होना इत्यादि को कम कर सकता है। जो लोग लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक रूप से युवा बने रहना चाहते हैं उन्हे आंवला जूस रोज पीना चाहिए।  

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है आंवला जूस

शहद और आंवला जूस प्रयोग करने से फेफड़ों और हृदय की मांसपेशियों को दमा रोग के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है। बाज़ार में बिकने वाले च्यवनप्राश में सबसे मुख्य घटक आंवला ही होता है। यह फेफड़ों को ताजा करने और उनमें जमा प्रदूषण इत्यादि की गंदगी को साफ करने में मदद करता है।

आंवला जूस कैसे पियें ?

आंवला जूस सही मात्रा में रोजाना लेने से फायदा होता है। एक स्वस्थ्य आदमी को 15-20 मिलीग्राम आंवला जूस उतनी ही मात्रा जल में मिलाकर पीना चाहिए। आंवला जूस में जल मिलाकार रोजाना सुबह खाली पेट पिया जा सकता है। हालांकि इस विषय में किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श ले लेना चाहिए।

आंवला जूस पीने के लिए आप बाज़ार से किसी अच्छे ब्रांड का आंवला जूस (इसे स्वरस भी कहते हैं) खरीद सकते हैं अन्यथा आप घर पर भी ताज़े आंवले का रस तैयार कर सकते हैं।

रोज आंवला जूस पीने से क्या होगा ?

रोजाना आंवला जूस पीने से हमारी रोगों से लड़ने की शक्ति इम्मुनिटी बढ़ जाती है। आंवला जूस में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं जिसके कारण बालों का झड़ना और त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को यह कम करने में सहायक होता है।

जो व्यक्ति रोज आंवला जूस पीते हैं उन्हे पेट की समस्याएं कम होती हैं। आंवला जूस पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ्य बनाता है और पेट की चर्बी और शरीर के वजन को भी कम करने में मदद करता है। इसमें पाये जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट हमारे लिवर के स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायता करते हैं।

रोज आंवला जूस पीने से शरीर डिटॉक्सिफाई तो होता ही है साथ में शरीर का वजन नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

आंवला जूस कब पीना चाहिए ?

आयुर्वेद के अनुसार आंवला जूस सुबह पीना सबसे उत्तम है। सुबह-सुबह आंवला जूस पीने से आंवला जूस के सभी औषधीय गुण हमारे शरीर को बिना किसी दुष्प्रभाव के प्राप्त हो जाते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार किसी भी फल या वनस्पति के सेवन का सही समय उस फल या वनस्पति की प्रकृति पर निर्भर करता है। जिन फलों या जड़ी-बूटियों की प्रकृति शीत वीर्य की होती है उन्हे रात में नहीं लेना चाहिए। आंवला के जूस की तासीर शीत होती है इसलिए आंवला जूस पीने का सबसे सही समय सुबह होता है।

आंवला जूस कब नहीं पीना चाहिए ?

आंवला का जूस शीत वीर्य होता है और उसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए आंवला जूस रात में नहीं पीना चाहिए। जिन लोगों को एलर्जि या सर्दी-जुकाम की समस्या हो, उन्हे भी आंवला का जूस नहीं पीना चाहिए। ये एलर्जि या सर्दी-जुकाम की समस्या में नुकसान पहुंचा सकता है।

जिन लोगों को एसिडिटि की समस्या है उन्हे सुबह खाली पेट आंवला जूस नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आंवला जूस अम्लीय (Acidic) होता जो एसिडिटि की समस्या बढ़ा सकता है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.