Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का 56वां जन्मदिन, बर्थडे पर किए महाकाल के दर्शन

खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और अजय देवगन, सुनील शेट्टी, परेश रावल जैसे एक्टर्स ने बर्थडे की बधाइयाँ भेजी हैं। अपने जन्मदिन पर ईश्वर का आशीर्वाद पाने के लिए अक्षय कुमार उज्जैन स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे।
अक्षय कुमार ने बर्थडे के दिन क्रिकेटर शिखर धवन और अपने बेटे सहित महाकाल के दर्शन किए। फिलहाल अक्षय कुमार की OMG 2 फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। उनकी अगली आने वाली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ है जिसमें वे कोयले की खदान में फंसे हुए लोगों की जान बचते हुए नजर आएंगे।
इसके अलावा अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां, हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 जैसी फिल्में भी रिलीज होंगी। अपने 30 साल से अधिक के फिल्मी करियर में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार को दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले हैं।
अब्बास-मस्तान की 1992 की फिल्म “खिलाड़ी” से उन्हे एक नई पहचान मिली। भूल भुलैया, हेरा-फेरि, मोहरा, वैल्कम, और अंदाज जैसी फिल्मों से उन्होने लोगों के दिलों पर राज किया है। फिलहाल अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है।
एक्टिंग के अलावा एक निर्माता के रूप में, उन्होंने 2008 में अपने प्रोडक्शन हाउस, हरि ओम एंटरटेनमेंट कंपनी (अब केप ऑफ गुड फिल्म्स) की शुरुआत की। इसके चार साल बाद, उन्होंने ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स नाम से एक और प्रोडक्शन बैनर बनाया।