Monday, December 4, 2023
HomeENTERTAINMENT69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023: साउथ की फिल्मों का दबदबा, पुष्पा के...

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023: साउथ की फिल्मों का दबदबा, पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवार्ड

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। भारत के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 69वें संस्कारण में साउथ में बनी फिल्मों का जलवा देखने को मिला है। सिर्फ तेलुगु फिल्मों ने ही 10 पुरस्कार जीते हैं। ‘RRR’, ‘पुष्पा – द राइज’, ‘उप्पेना’ और ‘कोंडा पोलम’ फिल्मों को कुल मिलाकर 10 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

इस वर्ष 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (बेस्ट डाइरेक्टर) का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ के लिए निखिल महाजन को प्रदान किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-बेस्ट एक्टर अवार्ड

इस वर्ष अल्लू अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल फिल्म अवार्ड जीता है। उन्हे बेस्ट एक्टर का अवार्ड ‘पुष्पा – द राइज’ फिल्म में किए गए बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने लाल चन्दन की लकड़ी के तस्कर का किरदार निभाया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने जीते 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

निर्देशक संजय लीला भंसाली की हिन्दी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट मेकअप और बेस्ट डाइलॉग के 5 राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए। गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में अपने उम्दा अभिनय के लिए आलिया भट्ट को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है।

आलिया भट्ट के साथ इस वर्ष बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिमी के लिए कृति सेनन को भी दिया गया है। दोनों अभिनेत्रियों का यह पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

69वें नेशनल फिल्म अवार्ड: किसे क्या मिला

बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट ऑडियोग्राफी, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, और बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर का पुरस्कार विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम सिंह को दिया गया है। आर. माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को भी बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की लिस्ट:

  1. बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स
  2. बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR
  3. बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
  4. बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
  5. बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  6. बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
  7. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  8. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
  9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  10. बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  11. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
  12. बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
  13. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  14. बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी
  15. बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
  16. स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
  17. बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
  18. बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
  19. बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
  20. बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
  21. बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
  22. बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
  23. बेस्ट मैथिली फिल्म-  समांतर
  24. बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा काय झाला
  25. बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
  26. बेस्ट तमिल फिल्म- कदइसी विवसयी
  27. बेस्ट तेलुगू फिल्म- उपन्ना

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021-22 में बनी फिल्मों के लिए प्रदान किए गए हैं। इसकी घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments