आज का राशिफल 17 सितंबर 2023: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

आज की तिथि : 17 सितम्बर, 2023 रविवार – भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया है। आज विश्वकर्मा जयंती है। आज के दिन प्रत्येक राशि का राशिफल यहाँ दिया गया है:
मेष (Aries)
आज आपके सम्मान में बहुत बढ़ोत्तरी होगी और दिन भर आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्योदय के लिए आज आपको लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। कामकाजी मामलों में गति बनाए रखेंगे। लेकिन जोखिम लेने से आज बचें। खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज मिलाजुला दिन रहेगा। बौद्धिक पक्ष अच्छा रहेगा और सकारात्मिकता बनी रहेगी। यदि किसी झगड़े या विवाद में न पड़े तो दिन भर प्रसन्नता बनी रहेगी। आज रॉयल ब्लू कलर शुभ रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आज मिथुन राशि वाले उन लोगों के लिए फायदेमंद है को नौकरीपेशा हैं। आज चीज़ें आपके पक्ष में स्वतः आएंगी। आज आपको सफलता और पुरस्कार मिलेगा। परिवार के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आज अपने भाई-बंधुओं से संपर्क बढ़ेगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। ऑनलाइन काम करने वालों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। सभी कार्यों में आज सामंजस्य स्थापित करेंगे। हालांकि आपका मूड थोड़ा चिंताजनक हो सकता है।
सिंह (Leo)
आज के दिन किसी अपरिचित पर जल्दी भरोसा न करें। लोगों पर बहुत जल्दी भरोसा कर के अपनी गुप्त बातें और भविष्य की योजनाएँ उनसे साझा न करें।
कन्या (Virgo)
आज पूरे दिन उत्साह और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। जल्दबाज़ी में प्रेम और दिल के मामलों में निर्णय न लें। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा और कई जगहों से आय के साधन प्राप्त होंगे।
तुला (Libra)
तुला राशि के लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेना अच्छा होगा। लेकिन आपको बेचैनी और अधीरता अनुभव हो सकती है। वाणी की विनम्रता बनाए रखें और किसी अनैतिक या गलत काम से दूर रहें।
वृश्चिक (Scorpio)
आपको कार्य में उत्पादकता बढ़ाने से सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। परिवार या पैतृक संपत्ति मिलने से खुशी प्राप्त होगी।
धनु ( Sagittarius)
आज आपको मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाने से चुकाना नहीं चाहिए। आज आप कड़ी मेहनत करेंगे और धैर्य बनाए रखेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य का विवाह निश्चित हो सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने का संकेत है।
मकर (Capricorn)
परिवार से सहयोग मिलने का आज भाग्य है। कार्यक्षेत्र में विभिन्न अवसर मिल सकते हैं लेकिन जल्दबाज़ी में भ्रमित होने से बचें। व्यवसाय में सहयोग मिलने की उम्मीद है और आज वाहन खरीदने का संयोग बन रहा है।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक जुड़ाव का है। अंतर्मुख होकर विचार करें। आप समस्याओं की जड़ तक जाना चाहेंगे और उनके समूल उन्मूलन का प्रयत्न करेंगे। अपने जीवन को संतुलित करने का आज अच्छा समय है।
मीन (Pisces)
आज आप नकारात्मक विचारधारा वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी को मधुर बनाएँ। सकारात्मकता के लिए नारंगी-लाल वस्त्र धरण करना उचित है।